जयकारा श्री राम का

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

नाचों झूमों और लगाओ जयकारा, श्री राम का,

शुरू हो गया काम देखो, भव मंदिर निर्माण का,

शुरू हो गया काम देखों, भव मंदिर निर्माण का।

कितनों ने बलिदान दिया तब ये शुभ दिन आया है,

झूम रहे हैं राम के प्यारे सब का मन हरषाया है,

देखेगी ये दुनिया नजारा अब तो अयोध्या धाम का

शुरू हो गया काम देखो, भव मंदिर निर्माण का......

जन जन का ये मंदिर होगा जन जन के श्री राम है

कोई गिलहरी कोई बानर बन के करेगा काम है,

हर हिन्दू होगा सहभागी जन जन के अभीयान का,

शुरू हो गया काम देखो, भव मंदिर निर्माण का......

संग्रह करने निधि समपर्ण राम भगत घर आएँगे,

योगदान करके अपना हम फूले नहीं समाएंगे,

दुनियां बोले मैं भी सेवक चरणों के श्री राम का

शुरू हो गया काम देखों, भव मंदिर निर्माण का।

नाचों झूमों और लगाओ जयकारा, श्री राम का,

शुरू हो गया काम देखो, भव मंदिर निर्माण का.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।