मेरा भोला है सबसे निराला

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

एक चोर चला शिव मंदिर में

पाप था उसके अंदर में

घंटा आया उसे नज़र

जो था लगा शिव के ऊपर

लेकिन था काफी ऊंचे

उस तक वो कैसे पहुंचे

हो ओ ओ ओ ओ

कैसा लालच ने चक्कर में डाला

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

उपाय समझ जब आया है

चोर खड़ा मुस्काया है

शिव मूरत पर चढ़कर

हाथ लगाया घंटे पर

घंटा घन घन बोल उठा

चोर का मनवा डोल उठा

हो ओ ओ ओ

वहां प्रगट हुआ डमरू वाला

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

मांग मांग बोले शंकर

ले ले तू मनचाहा वर

चोर खड़ा कांपे थर थर

देख रहा इधर उधर

मैं तो चोर उचक्का हूँ

झूठा कपटी पक्का हूँ

हो ओ ओ ओ

बाबा सचमुच है तू भोला भाला

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

कोई मोदक मेवा लाता है

कोई चन्दन मुझपे चढ़ाता है

पर तू ने अपना तन

कर दीन्हा मुझपे अर्पण

तू भक्त है मेरा चोर नहीं

तेरे जैसा और नहीं

हो ओ ओ ओ

झट बोले यूँ दीन दयाला

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

शंकर अन्तर्धान हुआ

चोर को तब ये ज्ञान हुआ

छोड़ कर बुरे धंधे

शिव का पक्का भगत बना

ताराचंद भी दास तेरा

कष्ट हरो शिव तुम मेरा

हो ओ ओ ओ

निसिदिन जपूं तुम्हारी माला

सारे जग का है वो रखवाला

हो भोले शंकर है जग से निराला

बम भोला बम भोला बम भोला -भोला

बम भोला बम भोला बम भोला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।