तेरे नाम से ऐ श्याम मेरा चल रहा है काम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे नाम से ऐ श्याम,

मेरा चल रहा है काम,

तेरे नाम के सहारे पहुंचेंगे धाम,

तेरे नाम से ऐ श्याम,

मेरा चल रहा है काम......

तेरे कर्म की दास्ताँ कैसे करूं बयान,

कदमो को तेरे छोड़ कर जाना है अब कहाँ,

तेरा नाम लेते लेते हो ज़िन्दगी तमाम,

तेरे नाम से ऐ श्याम,

मेरा चल रहा है काम।

तूने सँवारी सांवरे किस्मत सँवर गई,

खुशबू तुम्हारे प्यार की रूह में उतर गई,

ऐसा पिलाया तूने मस्ती का एक जाम,

तेरे नाम से ऐ श्याम,

मेरा चल रहा है काम।

तूने जो मुझको चुन लिया बंदगी मिली,

चैन और सुकून मिल गया ज़िन्दगी मिली,

ये इश्क़ है रब्बानी हम इसके हैं गुलाम,

तेरे नाम से ऐ श्याम,

मेरा चल रहा है काम।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।