श्याम प्यारे से प्यार हो गया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ…….ओ…..ओ…..श्याम प्यारे से प्यार हो गया....-2

दीदार हो गया....

ओ ओ ओ ओ श्याम प्यारे का दीदार हो गया....-2

दीदार हो गया मुझे प्यार हो गया....

जब श्याम राधा संग आए, छवि नटखट की मन को भाए...-2

ओ ओ ओ ओ आंखों में सुरुर आ गया, दीदार हो गया…

श्याम प्यारे से प्यार हो गया....

श्यामा की मैं राह निहारूँ, चरण धुली मस्तक पर लगाऊँ...-2

आठो याम गाऊँ श्यामा-श्यामा, दीदार हो गया…

श्याम प्यारे से प्यार हो गया....

जब मुरली की तान सुनुंगी, पुलकित हो मैं मगन हो जाऊँगी...-2

निधिवन में मैं श्यामा आऊँ, दीदार हो गया…

श्याम प्यारे से प्यार हो गया....

तेरे नाम की माला जपूंगी, रात – दिन श्यामा मैं गाऊंगी...-2

मैं जाऊँ कुर्बान श्यामा, दीदार हो गया…

श्याम प्यारे से प्यार हो गया....

पापों को मेरे दूर भगाया, संतोष को गले लगाया....-2

कर दो मेरा उद्धार श्यामा, दीदार हो गया…

श्याम प्यारे से प्यार हो गया....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।