मैं तो हूँ तंग मैया तेरे नंदलाल से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मैं तो हूँ तंग मैया तेरे नंदलाल से,

ले जाता मटकी में से माखन निकाल के ॥

दोष लगावे ग्वालिन, तेरे नंदलाल पे,

रखती नहीं है काहे, माखन संभाल के ॥

बड़ो ही खोटो है कन्हैया, माखन रोज चुरावे,

मैं गागर जब भरने जाऊं, पीछे पीछे आवे,

मारे गागर में मोहन, कांकर उछाल के,

ले जाता मटकी में से माखन निकाल के......

बड़ी ही झूठी है गुजरिया, झूठो दोष लगावे,

बार बार मेरी करे शिकायत, मैया से पिटवावे,

माखन लपेट जाती, मेरे ही गाल पे,

रखती नहीं है काहे, माखन संभाल के,

मैं तो हूँ तंग मैया तेरे नंदलाल से,

ले जाता मटकी में से माखन निकाल के॥

दोष लगावे ग्वालिन तेरे नंदलाल पे,

रखती नहीं है काहे माखन संभाल के......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।