कान्हा तेरा साथ रहे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कान्हा तेरा साथ रहे....

बाँध के राखी भाई से बहना कहे,

कान्हा तेरा साथ रहे श्याम तेरा साथ रहे,

श्याम तेरा साथ रहे बाबा तेरा साथ रहे....

भाई माना है तुझे फ़र्ज़ तू निभाएगा,

मेरी राखी का मोहन क़र्ज़ तू चुकाएगा,

मेरे सर प्यार का सदा तेरा हाथ रहे,

कान्हा तेरा साथ रहे......

द्रोपदी नानी की लाज बचाई,

वैसे ही तुझसे मैंने आस लगाईं,

मैं तेरी हूँ बहन याद ये बात रहे,

कान्हा तेरा साथ रहे......

ज़िन्दगी नाम की थी ग़म का अँधेरा था,

एक सूना सा जीवन तेरे बिन मेरा था,

ये तेरा और मेरा कुंदन यूँ ही साथ रहे,

कान्हा तेरा साथ रहे,कान्हाँ तेरा साथ रहे।

बाँध के राखी भाई से बहना कहे,

कान्हा तेरा साथ रहे श्याम तेरा साथ रहे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।