मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है,

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है।

रिश्ते सभी झूठे है.......

रिश्ते सभी झूठे है सच्चा यही नाता है,

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है.....

हर सुख मे हर दुख मे तुमको ही याद किया,

अपना हर हाल सदा सांझा तेरे साथ किया,

कुछ और नही सीखा, हमको यही आता है।

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है.....

उपकार है ये तेरा रहमत ये तेरी है,

वरना औकात है क्या हस्ती क्या मेरी है,

पल पल दिल मेरा माँ, तेरा शुक्र मनाता है।

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है.....

जब साथ तू मेरे मै क्युं घबराऊंगा,

खुश खुश जीवन पथ पे चलता ही जाऊंगा,

अब बच्चड़ा माँ, तेरी महिमा गाता है।

मै तेरा बेटा हुँ तू मेरी माता है

रिश्ते सभी झूठे है,

रिश्ते सभी झूठे है सच्चा यही नाता है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।