तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम, मेरे श्याम, मेरे श्याम,

तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,

पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ,

सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा,

तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,

पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ।

सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा.......

दुःख के दिन कट गए पूरे सपने हुए,

अब पराये भी अपने से लगने लगे.....-2

फूल ही फूल राहों में अब खिल गया,

माँगने से भी ज़्यादा मुझे मिल गया,

सब है तेरी कृपा, सब है तेरी कृपा,

तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,

पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ।

सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा.......

तू ना मिलता अगर तो मैं जाती किधर,

तुझको पाके मुझे मेरी मंज़िल मिली.....-2

तेरे भजनों को अब श्याम जाती रहूँ,

तेरी महिमा में सबको सुनाती रहूँ,

सब है तेरी कृपा, सब है तेरी कृपा,

तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,

पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ।

सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा.......

ओ मेरे सांवरे इतनी कर दे कृपा,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन मेरा...-2

अपने चरणों में सोनी को दे दे जगह,

हम हैं बच्चे तेरे तू हमारा पिता,

सब है तेरी कृपा, सब है तेरी कृपा,

तेरे चरणों में मुझको मिला आसरा,

पाई सारी ख़ुशी और सारा जहाँ।

सब है तेरी कृपा सब है तेरी कृपा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।