मुरली वाले श्याम तुमको आना होगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुरली वाले श्याम तुमको आना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भगतों को दर्श, दिखाना होगा,

राधे रानी को भी, संग में लाना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भगतों को दर्श, दिखाना होगा………

फूलों के आसन पे, तुमको बिठायेंगे,

माखन मिश्री का, भोग लगायेंगे,

आकर के भोग, लगाना होगा,

भक्तों को दर्श, दिखाना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भगतों को दर्श, दिखाना होगा………

दर्शन को तेरे कान्हाँ तरसे है अखियां,

याद में तेरे मोहन, बरसे है अखियां,

भक्तों का मान, बढ़ाना होगा,

भक्तों को दर्श, दिखाना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भगतों को दर्श, दिखाना होगा.......

मीठी तेरी बंसी आके, हमको सुना दे,

मोहनी सूरत तेरी, हमको दिखा दे,

अमृत रस, बरसाना होगा,

भक्तों को दर्श, दिखाना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भगतों को दर्श, दिखाना होगा……….

राधे रानी को भी, संग में लाना होगा,

मुरली वाले श्याम, तुमको आना होगा,

भक्तों को दरश, दिखाना होगा……….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।