तेरा इंतज़ार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा मुझे सपनो में, तेरा इंतज़ार है,

आँखों में निंदिया लेके, ये दिल बेक़रार है,

बाबा मुझे सपनो में……

रहमत लुटा कर तुम तो, मेरे दिल में समा गए,

मेरे दिल में समा गए,

जादू दिखा कर तुम तो, मेरी दुनिया बना गए,

मेरी दुनिया बना गए ,

छोटे से मेरे इस दिल को, तेरा एतबार है,

आँखों में निंदिया लेके, ये दिल बेक़रार है,

बाबा मुझे सपनो में………

मेरी ज़िन्दगी में आये, तुम बहार बन कर,

तुम बहार बन कर,

चरणों में जगह दे दी तुमने, दिलदार बन कर,

दिलदार बन कर,

एक बार गले से लगाओ, मुझे तेरी दरकार है,

आँखों में निंदिया लेके, ये दिल बेक़रार है,

बाबा मुझे सपनो में………

खाटू वाले तेरी ही मैं, जय जयकार करूँ,

जय जयकार करूँ ,

तेरा ही गुण मैं गाउन, तेरा ही ध्यान मैं धरूँ,

ध्यान मैं धरूँ,

सेवा में रजनी लगा लो, तुम अपने दरबार में,

आँखों में निंदिया लेके, ये दिल बेक़रार है,

बाबा मुझे सपनो में………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।