राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे,

मुझे श्याम से मिला दे,

राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे.....

राधे तूं सबकी मईया है, तूं जानें जगत रचिया है,

कहां रहते किशन कन्हैया है, वो धाम तो बतला दे,

राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे...

राधे तेरा क्या कहना है, तूं श्याम पिया का गहना है,

मैंने शरण तेरी में रहना है, मेरा काम इक बना दे,

राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे...

राधे तूं श्याम की धड़कन है, मनमोहन तेरा दर्शन है,

मुझे श्याम नाम की मस्ती का, इक जाम तो पिला दे,

राधे राधे मुझे श्याम से मिला दे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।