राम का दीवाना बनना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन राम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राम का दीवाना बनना,

सब के बस की बात नही है,

कृष्णा नाम का रस पी लेना,

सब के बस की बात नही है.....

भक्त प्रहलाद की भक्ति देखो,

मौत खड़ी है पग पग पे,

बालापन में हरि को पाना,

सब के बस की बात नही है,

राम का दिवाना बनना,

सब के बस की बात नही है।।

लंका जाए वैध को लाए,

लक्ष्मण जी की नब्ज दिखाए,

द्रोणागिरी से बूटी लाना,

सबके बस की बात नही है,

राम का दिवाना बनना,

सब के बस की बात नही है।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।