राम जी के प्यारे

पारंपरिक
हनुमान जी मंत्र हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम जी के प्यारे एक काम कर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।

सोने की गले में एक चैन पड़ी हो,

कोठी के आगे एक कार खड़ी हो....-2

डॉलरो से मेरे भंडार भर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे......

बॉडीगार्ड घुमे आगे पीछे पांच सात,

मंत्री सेल्युट म्हारे दिन रात.....-2

म्हारे हाथ देश की कमान कर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे.....

‘नरसी’ का काम ये जरुर करना,

दिल में ना मेरे तू गरूर भरना...-2

रोम रोम में तू राम नाम भर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे......

राम जी के प्यारे एक काम कर दे,

सारी दुनिया में मेरा नाम कर दे।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।