मुझे ज्ञान दे दे भगवान

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मुझे ज्ञान दे दे भगवान, दर्द मेरे तन मन में

पहला बुलावा मुझे ब्रह्मा जी का, मैं गई ब्रह्मा के पास -2

मुझे मिल गया वेदों का ज्ञान, दर्द मेरे नस नस में……..

दूसरा बुलावा मुझे विष्णु जी का, मैं गई विष्णु के पास -2

मुझे मिल गया बैकुण्ठ धाम, दर्द मेरे नस नस में……..

तीसरा बुलावा मुझे शंकर जी का, मैं गई शंकर के पास -2

मुझे मिल गया आत्म ज्ञान, दर्द मेरे नस नस में……….

चौथा बुलावा मुझे राम जी का, मैं गई राम जी के पास -2

मुझे मिल गया भक्ति का ज्ञान, दर्द मेरे नस नस में……….

पांचवां बुलावा मुझे श्याम जी का, मैं गई श्यामा के पास -2

मुझे मिल गया गीता का ज्ञान, दर्द मेरे नस नस का………

छठा बुलावा मुझे मेरी मैया का, मैं गई मैया के पास -2

मुझे मिल गया अटल सुहाग, दर्द मेरे नस नस का……

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।