नाम तेरा रटे रात दिन राधिका

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नाम तेरा रटे, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये,

नाम तेरा रटे, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये……

आप जब से गए, कुछ खबर भी ना की,

भूलने में हमें कुछ, कसर भी ना की,

कब तलक यूँ जले, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये……

सूनी सूनी गली, बाग़ पनघट लगे,

हरघड़ी श्याम ही श्याम, की रट लगे,

दर्द कितना सहे, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये……

एक पल भी बिछड़ कर, ना जीना मुझे,

विष ना कोई अनुज, अब तो पीना मुझे,

कैसे तिल तिल घटे, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये……

नाम तेरा रटे, रात दिन राधिका,

श्याम आ जाइये, अब चले आइये........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।