खाटू वाले श्याम धनी तेरे दर्शन करना चाहूँसु

''कौशिक जी ''
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले श्याम धनी,

तेरे दर्शन करना चाहूँसु,

एक बे बाबा दर्शन देदो, के रोज रोज में आऊंसु ॥

मीरा न बी थारे चरणा में , हरदम ध्यान धरा बाबा।

सुन के न तने टेर भगत की , बेड़ा पार किया बाबा ॥

मैँ भी बाबा तेरे दवारे दर्शन आस लगाउसुं, एक बे बाबा दर्शन ......॥

अरुम अजामिल सदन कसाई पाप न सर पे ठारे थे ।

संता का सत्संग मिला जब बने राम के प्यारे थे ॥

मैँ भी बाबा उन्ते पापी साची साच बताऊँसु , एक बे बाबा दर्शन .......॥

रणचण्डी के तुम ही उपासक, अहलवती के प्यारे हो ।

कलयुग के म्हा तेरे नाम के गूंज रहें जय कारे हो ॥

तेरे नाम की महिमा बाबा भगता बीच सुनाऊँसु, एक बी बाबा दर्शन.....॥

''सुनील शर्मा '' भी बाबा थारे चरणा में ध्यान लगावे सं

टाइम काढ के आ जाइयो कलां भैंसरू गाम बतावे सं

तेरे आवन की सुनके बाबा मन मन में हर्षावे सं , एक बे बाबा दर्शन .....॥

स्वर -''कौशिक जी ''

रोहतक (हरियाणा )

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।