खाटू जाउंगी दर्शन पाऊँगी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जाउंगी दर्शन पाऊँगी,

चाहे पड़ जाए छाले पाँव में,

ना घबराऊँगी श्याम ध्याऊँगी,

आए लाखों मुसीबत राह में,

खाटु जाउंगी दर्शन पाऊँगी।।

मैं तो जानू बाबा तेरे दर का,

ये जग सारा दीवाना,

जो हारे दुनिया से उनको,

मिलता यहाँ ठिकाना,

मैं तो गाउंगी गुण तेरे गाउंगी,

तू माझी हम है नाव रे,

खाटु जाउंगी दर्शन पाऊँगी।।

तुमसे बाबा है प्रीत पुरानी,

कई जन्मो का है नाता,

आते तेरे दर पे वही जिसे,

प्रेम से तू है बुलाता,

मैं जब आउंगी चूरमा लाऊंगी,

चैन मिल जाए तेरी छाव में,

खाटु जाउंगी दर्शन पाऊँगी।।

खाटू जाउंगी दर्शन पाऊँगी,

चाहे पड़ जाए छाले पाँव में,

ना घबराऊँगी श्याम ध्याऊँगी,

आए लाखों मुसीबत राह में,

खाटु जाउंगी दर्शन पाऊँगी।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।