राम नाम के दीवाने पूजे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

राम नाम के दीवाने,

पूजे जिनको दुनिया माने,

सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं,

ये हैं अंजनी के प्यारे,

बाबा लाल लंगोटे वाले,

तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

राम रंग में रंगे हैं बाला,

रघुवर के हैं प्यारे...-2

पग पग पल पल बाबा ने,

रघुवर के काज संवारे,

ना भक्त कोई मेरे बाला सा,

इनकी शक्ति दुनिया माने,

भक्ति दुनिया जाने।

राम नाम के दिवाने,

पूजे जिनको दुनिया माने........

मूर्छा में जब पड़े लखन थे,

सब की आस थी टूटी....-2

उठा के लेके पर्वत आये,

पर्वत पे थी बूटी,

बलशाली ना कोई बजरंग सा,

राम जो कह दे पल में बाबा,

उनकी बात को माने।

राम नाम के दिवाने,

पूजे जिनको दुनिया माने......

महादेव के रूद्र ग्यारवें,

बाबा तुम हो कहाए....-2

पवन देव से उड़ना सीखा,

विद्या सूर्य से पाए,

दानी ना ज्ञानी कोई बाबा सा,

भर देते भण्डारे बाबा,

नाम जो इनका माने।

राम नाम के दिवाने,

पूजे जिनको दुनिया माने,

सबके संकट मोचन प्यारे हनुमान हैं,

ये हैं अंजनी के प्यारे,

बाबा लाल लंगोटे वाले,

तेरी महिमा तो सबसे महान है।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।