आन मिलो सरकार आज की शाम में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बिन आँगन सूना संसार,

दर्श को आये तेरे द्वार तेरे द्वार तेरे द्वार

आन मिलो सरकार आज की शाम में,

श्याम बिन आँगन..........

ओ बाबा तेरी शान निराली,

तेरी महिमा है बड़ी न्यारी

श्याम छवि लागे अति प्यारी,

भक्तों का तू है तारणहार मेरे श्याम

श्याम बिन आँगन..........

नीले घोड़े पर ये जब आये,

हर ग्यारस दरबार लगाए

तुझ बिन अब हम रह नहीं पाएं,

दर्शन मिल जाएँ एक बार एक बार

श्याम बिन आँगन..........

श्याम बाबा तेरी जय हो खाटू वाले तेरी जय हो मुरली वाले तेरी जय हो,

लखदातार तेरी जय हो

कृष्णा ये गाये बार बार बार बार,

श्याम बिन आँगन.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।