श्याम तुम्हारे जन्मदिवस पर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तुम्हारे जन्मदिवस पर,

बोलो क्या उपहार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें।।

बाबा तेरे जन्मदिवस पर,

तुमको खूब सजाया है,

कसर कोई ना छोड़ी हमने,

बनड़ा तुम्हे बनाया है,

आओ सबसे पहले बाबा,

तोरी नज़र उतार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें।।

तेरी कृपा से ही हम सब,

सारे त्यौहार मनाते है,

तेरे लाड़ लड़ाने के तो,

मौके कम ही आते है,

इतना अच्छा मौका बाबा,

कैसे आज बिसार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें।।

तेरे दीवानों को ज़रूरत,

तेरे एक इशारे की,

बोल के देखो तोड़ के ला दे,

‘सोनू’ चांद सितारे भी,

तन मन अपना वार चुके है,

जीवन अपना वार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें।।

श्याम तुम्हारे जन्मदिवस पर,

बोलो क्या उपहार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें,

हीरों का हार दें या अपना प्यार दें।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।