दिल की बातें करेंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आओगे जब तुम ओ सांवरा,

दिल की बातें करेंगे

कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने,

नैना नीर बहेंगे

आओगे जब तुम………

जो बातें अब तक ना कह पाए,

वो बातें सब तुमसे कहनी है

तुम जो मिलोगे तो चैन आये,

दिल में बड़ी बेचैनी है

आँखों से ही आँखें मेरी सब कह देंगी,

कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने,

नैना नीर बहेंगे

आओगे जब तुम……

बिन तेरे ओ खाटूवाले ये ज़िंदगानी अधूरी है,

पूरी हो ये ज़िंदगानी तो मिलना तुम्हारा ज़रूरी है,

तू सामने बैठा रहे गोलू कहे

कुछ तुम सुनोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने,

नैना नीर बहेंगे

आओगे जब तुम………

दिल के झरोखो सांवरिया एक टूक तुम्हे ही निहारेंगे,

करने तेरी खातिरदारी चरणों में हम बिछ जाएंगे,

वो सुहाना समा होगा खुशनुमा

कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने,

नैना नीर बहेंगे

आओगे जब तुम ओ सांवरा,

दिल की बातें करेंगे

कुछ तुम कहोगे कुछ हम कहेंगे बैठ सामने,

नैना नीर बहेंगे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।