तो सच का हाल क्या होगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तस्व्वुर में ये हालत है,

तो सच का हाल क्या होगा...

मिलाएगा वो जब नज़रें,

तो मेरा हाल क्या होगा.....

तस्व्वुर में ये हालत है,

तो सच का हाल क्या होगा....

मैं अक्सर चाह कर भी

उनसे मिलने यूँ नहीं जाता...-2

कि वापस जब मैं लौटूंगा,

तो मेरा हाल क्या होगा।

तस्व्वुर में ये हालत है......

मेरी ये लड़खड़ाती चाल भी

उनकी इबादत है......-2

चलूँगा जब तरीक़े से

तो मेरा हाल क्या होगा।

तस्व्वुर में ये हालत है......

अभी नज़रें झुकी उनकी

मगर डर ये भी लगता है...-2

पिलाएगा जब नज़रों से

तो सबका हाल क्या होगा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।