पार करो मेरा बेडा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

जय अम्बे माँ ,

अम्बे अम्बे जगदम्बे ,

जय अम्बे माँ जगदम्बे ………….

गहरी नदिया नाव पुरानी,

दया करो माँ आद भवानी.....-2

हमको आसरा तेरा भवानी,

पार करो मेरा बेडा,

पार करो मेरा बेडा भवानी…..

मैं निर्गुण गुण मुझमे ना कोई,

मैया जगादो किस्मत सोई...-2

देखो ना गुण मेरा भवानी,

पार करो मेरा बेडा,

पार करो मेरा बेडा भवानी…..

भक्तो को माँ ऐसा वर दो,

प्यार की एक नज़र माँ करदो....-2

ह्रदय करो बसेरा भवानी,

पार करो मेरा बेडा,

पार करो मेरा बेडा भवानी…..

जय अम्बे माँ ,

अम्बे अम्बे जगदम्बे ,

जय अम्बे माँ जगदम्बे ………….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।