जिसने बोला राधे राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वृंदावन की गलीन गलीन में,

बस इक नाम मिला

वृंदावन की गलीन गलीन में,

बस इक नाम मिला

जिसने बोला राधे राधे

उसको श्याम मिला

जिसने बोला राधे राधे

उसको श्याम मिला....

गूंज रहा है नाम लाड़ली

का हर कण कण में

गूंज रहा है नाम लाड़ली

का हर कण कण में

राधे नाम सुनाई देता

कृष्ण की धड़कन में

राधे जी के नाम को सुनकर

मुरझा फूल खिला

वृंदावन की गलीन गलीन में

बस इक नाम मिला

जिसने बोला राधे राधे

उसको श्याम मिला.....

अमरितमई इस नाम का तुम भी

पान करो प्यारे

अमरितमई इस नाम का तुम भी

पान करो प्यारे

लेकर राधे नाम सदा

आराम करो प्यारे

नाम को जपने वाले को

उत्तम उपहार मिला

वृंदावन की गलीन गलीन में

बस इक नाम मिला

जिसने बोला राधे राधे

उसको श्याम मिला....

राधे क्रिष्णा राधे क्रिष्णा

क्रिष्णा क्रिष्णा राधे राधे

राधे श्याम राधे श्यामा

श्याम श्यामा राधे राधे

राधे क्रिष्णा राधे क्रिष्णा

क्रिष्णा क्रिष्णा राधे राधे

राधे श्याम राधे श्याम

श्याम श्याम राधे राधे

राधे क्रिष्णा राधे क्रिष्णा

क्रिष्णा क्रिष्णा राधे राधे

राधे श्याम राधे श्यामा

श्याम श्यामा राधे राधे

राधे श्याम राधे श्यामा

श्याम श्यामा राधे राधे

राधे श्याम राधे श्यामा

श्याम श्यामा राधे राधे.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।