लिखने वाले ने लिख डाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लिखने वाले ने लिख डाला,

मिटा ना कोई पाया,

बिगड़ी बनाने वाले बाबा,

तेरी शरण में आया...-2

दाताओ के दाता हो तुम,

भीख माँगने वाले हैं हम....-2

देने वाला ये कभी सोचे,

देने वाला ये कभी सोचे,

माँगने कौन है आया,

बिगड़ी बनाने वाले बाबा,

तेरी शरण में आया।।

किसकी लाऊँ बाबा सिफारिश,

मेरी तुमसे ये ही गुजारिश...-2

तेरा दर अब आखिरी दर है,

तेरा दर अब आखिरी दर

सोच के मैं भी आया,

बिगड़ी बनाने वाले बाबा,

तेरी शरण में आया।।

एक नजर जिस पर तू डाले,

वक्त बदलते देर ना लागे...-2

बनवारी अब भटक भटक कर,

बाबा अब तो भटक भटक कर,

बिगड़ी बनाने वाले बाबा,

तेरी शरण में आया।।

लिखने वाले ने लिख डाला,

मिटा ना कोई पाया,

बिगड़ी बनाने वाले बाबा,

तेरी शरण में आया।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।