बाबा मैं हारा हूँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बाबा मैं हारा हूँ.......

सांवरिया मुझे जीत दिला दे,

मुझको अपना दर्श दिखा दे,

दर्श दिखा दे खाटू वाले,

मैं जग से हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ।।

देखो ना मेरी ये हालत,

मैं भी तो हं तेरा बालक...-2

मैं तेरा बालक तू जगपालक,

फिर क्यों मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ।।

जो भी सांचे मन से आए,

खाली ना उसको लौटाए...-2

कैसे बताऊँ मैं सांवरिया,

कितना मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ।।

तेरे सहारे जो हो ‘कन्हैया’,

कैसे डूबे उसकी नैया...-2

पार लगाने वाले बाबा,

मैं गम का मारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ।।

बाबा मैं हारा हूँ,

सांवरिया मुझे जीत दिला दे,

मुझको अपना दर्श दिखा दे,

दर्श दिखा दे खाटू वाले,

मैं जग से हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ,

बाबा मै हारा हूँ।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।