सुनते हो श्याम सबकी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुनते हो श्याम सबकी, सुनलो ज़रा हमारी,

सुनलो जरा हमारी, इक आस है तुम्हारी,

हम भी शरण हैं तेरी कर दो दया बिहारी,

सुनते हो श्याम सबकी.........

अश्कों के घूँट पी के, ज़ख्मों को अपने सीतें,

जीवन ये यूँही बीते, विपदा पड़ी है भारी.....-2

सुनते हो श्याम सब की, सुनलो ज़रा हमारी,

सुनते हो श्याम सबकी.........

कहती है सारी दुनियाँ, है कहाँ तेरा कन्हैया,

मझधार में है नैयाँ, कर दो मदद हमारी...-2

सुनते हो श्याम सब की, सुनलो ज़रा हमारी,

सुनते हो श्याम सबकी.........

हारे के तुम सहारे, हम तो हैं बेसहारे,

आए हैं तेरे द्वारे, विश्वास की है बारी...-2

सुनते हो श्याम सब की, सुनलो ज़रा हमारी,

सुनते हो श्याम सबकी.........

मोहित कहे कन्हाई, पकड़ो मेरी कलाई,

इतनी सी है दुहाई, कर दो नज़र तुम्हारी...-2

सुनते हो श्याम सब की, सुनलो ज़रा हमारी,

सुनलो जरा हमारी, इक आस है तुम्हारी,

हम भी शरण हैं तेरी कर दो दया बिहारी………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।