महिमा खाटू वाले की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाले को अपना बना लीजिये,

काम फिर चाहे कुछ भी करा लीजिये। -2

ये तो पत्थर जो हिरा बनादे,

ये तो सागर को गाघर में पादे,

चाहे मिट्टी को..... सोना करा लीजिये..... -2

काम फिर चाहे कुछ भी करा लीजिये......

लोग कहते है शीष का दानी,

महाभारत में आती कहानी,

प्रीत चरणों से.... इनके लगा लीजिये..... -2

काम फिर चाहे कुछ भी करा लीजिये......

जिनकी पूजा है करता ज़माना,

बाबा वर्मा उसी का दीवाना,

भेंट फूलों की......चढ़ा दीजिये..... -2

काम फिर चाहे कुछ भी करा लीजिये......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।