मेरे बालाजी सरकार

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बालाजी सरकार, करदो भक्तो का उद्धार ll,

गाथा मिलकर गाते है,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है ll

अंजनी माँ के प्यारे हो, भक्तो के राज दुलारे ll

दिल से तुम्हें मनाते हैं,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है ll

मेरे बालाजी सरकार.......

संकट को तुम पल में मिटाते, किस्मत को चमकाते ll

तुमको भोग लगाते हैं,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है ll

मेरे बालाजी सरकार........

तुम हो भक्तों के रखवाले, बाबा सब को पार लगाओ ll

नत्मस्तक हो जाते हैं,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है,

करते वंदन बाबा, तुमको शीश झुकाते है ll

मेरे बालाजी सरकार........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।