तुझे देख देख सोना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तुझे देख देख सोना,

तुझे देख कर है जगना,

मैं तो तेरी दीवानी,

तुमसे है प्रीत पुरानी,

तू ही तो बस मेरा श्याम श्याम,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प के बुलाएँ।।

कब से है दिल में मेरे,

अपना बना ले मुझे -2

सपनो में आता है तू,

नींदे चुराता है तू,

सच में भी आजा मेरे श्याम,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प के बुलाएँ।।

होंठों पे मुरली हो,

मोर मुकुट सोहे -2

आजा घर मेरे आजा,

ऐसा दर्शन दिखलाजा,

भूलूँ ना तेरा एहसान श्याम,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प के बुलाएँ।।

मैंने इस जीवन का हरपल,

बस तेरे नाम किया -2

तुम हो करुणा के सागर,

अब भर दो मेरी गागर,

‘ख़ुशबू’ को बस तेरा ध्यान श्याम,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प तड़प,

दिल तड़प के बुलाएँ।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।