द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे मैया.......

मैया द्वारे एक कन्या पुकारे,

सुन्दर सयोग्य वर देव मेरी जगदम्बे मैया

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे मैया....

मैया द्वारे एक बालक पुकारे,

विद्या भण्डार भर देयोरी जगदम्बे मैया,

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे मैया...

अंधे को नैना देयोरी जगदम्बे मैया,

बांझन को बालक देयोरी जगदम्बे मैया,

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे मैया....

हम सब शरण तुम्हारी आवे,

सब की विपती हर लियो जगदम्बे मैया,

द्वारे तिहारे बड़ी भीड़ हो जगदम्बे मैया....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।