खाटूवाले जल्दी आजा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटूवाले जल्दी आजा दुःख हमसे देखा नहीं जाता,

तेरे दर्शन बिन ओ बाबा दिल मेरा अब रह नहीं पाता -2

खाटूवाले जल्दी आजा ……

खुद में मुझको बसा ले बाबा दुःख भी कभी ना पास आये,

हँसते हँसते अपना बना ले होना गर हम तेरे चाहें....-2

तेरी याद में बाबा हर पल मेरा दिल तो तड़पा जाता,

तेरे दर्शन बिन ओ बाबा दिल मेरा अब रह नहीं पाता.....

लीला तुम्हारी सबसे अलग उपकार तुमने सब पे किया,

जान लिया किस्मत में मेरी तेरे सिवा है कुछ ना लिखा...-2

साथ तेरे बिन ओ बाबा दिल मेरा पल पल घबराता,

तेरे दर्शन बिन ओ बाबा दिल मेरा अब रह नहीं पाता.....

इस काबिल हमें बना दो बाबा काम किसी के आ जाएँ,

जिस राह पर भी चला दो बाबा आँख मीच कर चलते जाएँ...-2

कहता है आशीष जगत में हारों को बस तू ही जिताता,

तेरे दर्शन बिन ओ बाबा दिल मेरा अब रह नहीं पाता

खाटूवाले जल्दी आजा दुःख हमसे देखा नहीं जाता,

तेरे दर्शन बिन ओ बाबा दिल मेरा अब रह नहीं पाता....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।