भक्त तेरे बुलाए

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाला हनुमान रे हनुमान रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे तुझे आज रे,

ओ मेरे बाला बलवान रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे,

तुझे आज रे, ओ मेरे बाला………

अटके हुए तू सारे कारज बनावे कारज बनावे...-2

पल में नैया पार लगावे पार लगावे,

मारुती नंदन हे दुखभंजन,

कर दो भव से पार रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे,

तुझे आज रे, ओ मेरे बाला………

माँ अंजनी के तुम हो दुलारे तुम हो दुलारे...-2

सियाराम को भी लगते हो प्यारे लगते हो प्यारे,

भक्तों के ही बस में आते महावीर हनुमान रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे,

तुझे आज रे, ओ मेरे बाला……..

इन नैनो की प्यास बुझा दो प्यास बुझा दो...-2

सोए हुए मेरे भाग्य जगा दो भाग्य जगा दो,

जो भी तेरी शरण में आए कर दे मालामाल रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे,

तुझे आज रे, ओ मेरे बाला………

तेरी महिमा सब जग गावे सब जग गावे...-2

शोभा तेरी वर्णी ना जावे वर्णी ना जावे,

भक्ति जगाकर अमन के दिल में देना राम मिलाय रे,

भक्त तेरे बुलाए हनुमान रे,

तुझे आज रे, ओ मेरे बाला……….

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।