तेरे नाम का पुजारी आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे नाम का पुजारी आया,

तेरे दर का भिखारी आया,

बाबा दे दो दर्शन,

काटो सारे मेरे गम,

तेरे नाम का पूजारी आया,

आओ श्याम आओ श्याम,

आओ श्याम आओ श्याम......

बिन देखे तुझे,

नींद आती नही श्याम नही,

ढोक खाए बिना,

याद जाती नही श्याम नही,

होठों पे है तेरा नाम,

रहता सुबह और शाम -2

मेरे सिर पर हाथ फिरा जा,

बाबा दे दो दर्शन,

काटो सारे मेरे गम,

तेरे नाम का पूजारी आया,

आओ श्याम आओ श्याम,

आओ श्याम आओ श्याम.....

दर छोड़ तेरा,

श्याम जाऊं कहाँ मैं कहाँ,

दुख दर्द मेरा,

मैं सुनाऊँ कहाँ श्याम कहाँ,

मेरा तू ही है आधार,

तेरी महिमा अपार -2

होके लीले सवारी आजा,

बाबा दे दो दर्शन,

काटो सारे मेरे गम,

तेरे नाम का पूजारी आया,

आओ श्याम आओ श्याम,

आओ श्याम आओ श्याम....

तेरे चरणों से कैसे,

लिपट जाऊं श्याम मेरे श्याम,

तुम कहाँ हो छुपे,

किस दर जाऊँ श्याम मेरे श्याम,

क्यूँ हो इतने खफा,

मुझे इतना बता -2

मेरे नैनो में आके समा जा,

बाबा दे दो दर्शन,

काटो सारे मेरे गम,

तेरे नाम का पूजारी आया,

आओ श्याम आओ श्याम,

आओ श्याम आओ श्याम.....

तेरे नाम का पुजारी आया,

तेरे दर का भिखारी आया,

बाबा दे दो दर्शन,

काटो सारे मेरे गम,

तेरे नाम का पूजारी आया,

आओ श्याम आओ श्याम,

आओ श्याम आओ श्याम।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।