खोल खजाने बांट रहा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खोल खजाने बांट रहा है,

सबको बारी बारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी,

ये दौलत देता है,

ये शोहरत देता है...-2

देता है महल अटारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी।

सेठों का ये सेठ कुहावे,

कदे नहीं खाली लोटावे....-2

जग जाने दातारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी।

गाँव गली शहरों में चर्चा,

हाथों हाथ ये देता है परचा...-2

कहती दुनिया सारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी।

प्रेम के जो आंसू टपकावे,

उसपे सुख सारे बरसावे...-2

कलयुग का अवतारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी।

यही ‘राम’ सुन के है आया,

रंक को तूने राजा बनाया...-2

छवि ‘बेधड़क’ प्यारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी।

ये दौलत देता है,

ये शोहरत देता है,

देता है महल अटारी,

बैठा खाटू में श्याम बिहारी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।