सुनो श्याम सुन्दर तेरी कृपा है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सुनो श्याम सुन्दर तेरी कृपा है,

जो भी माँगा तुमने दिया है..-2

मैं दुखियारी दर तेरे आई,

तूने तो बाबा मेरी किस्मत सँवारी,

दुनिया में तेरे जैसा दानी नहीं है,

जो भी माँगा तुमने दिया है,

जो भी माँगा बाबा तुमने दिया है,

सुनो श्याम सुन्दर तेरी कृपा है....

हार चुकी थी मैं तो इस संसार से,

आवाज़ आई एक धीमी सी कान में,

बोले मेरे मोहन हारना नहीं है,

हारे का सहारा बाबा श्याम यही है,

जो भी माँगा बाबा तुमने दिया है....

अगर तूने हिम्मत मुझे दी ना होती,

ना जाने कहाँ बाबा भटक रही होती,

एहसान तुमने बाबा पूनम पे किया है,

जो भी माँगा तुमने दिया है,

जो भी माँगा बाबा तुमने दिया है,

सुनो श्याम सुन्दर तेरी कृपा है,

जो भी माँगा तुमने दिया है।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।