दीवानी मैं तो तेरी हो गयी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आई जब से मैं खाटू धाम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी -2

मुझे दुनियाँ से अब क्या काम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी,

आई जब से मैं खाटू धाम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी।.....

तेरे नाम की लगन लगी है,

सुध बुध मैं भूली सारी,

सच्चा तेरा साथ साँवरे,

झूठी दुनियाँदारी, -2

मैं कहती हूँ, आज सरेआम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी,

आई जब से मैं खाटू धाम......

मैंने अपनी जीवन नैया,

कर दी तेरे हवाले रे,

मेरी बंद किस्मत के बाबा,

खोल दिए सब ताले रे -2

छाई जीवन में ख़ुशियाँ तमाम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी,

आई जब से मैं खाटू धाम.....

इज्जत देदी शौहर दे दी,

रख दिया मेरे सर पर हाथ,

यही तमन्ना बाबा, तेरा

मेरा कभी ना छूटे साथ -2

सिट्टू साँवरिया जपे तेरा नाम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी,

आई जब से मैं खाटू धाम.....

आई जब से मैं खाटू धाम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी,

मुझे दुनियाँ से अब क्या काम,

दीवानी मैं तो तेरी हो गयी......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।