मैया भवन में कैसे आऊ

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

तेरा शेर खड़ा पेहरे पे तेरा शेर खड़ा पेहरे पे

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे.....

हम बड़ी दूर से आये जल भर भर लोटा लाये

मैया चरण कैसे धुलाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे.....

हम बड़ी दूर से आये और दिया बाती लाये

मैया ज्योत मै कैसे जगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे.....

हम बड़ी दूर से आये चन्दन और रोली लाये

मैया तिलक मै कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे....

हम बड़ी दूर से आये लेहेंगा चुनरी लाये

मैया चुनरी कैसे चढ़ाउ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे....

हम बड़ी दूर से आये हल्वा और पूरी लाये

मैया भोग कैसे लगाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे....

हम बड़ी दूर से आये ढोलक और चिमटा लाये

हम बड़ी दूर से आये भगतो को संग में लाये

मैया भजन मैं कैसे सुनाऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे -2

मैया भवन में कैसे आऊ तेरा शेर खड़ा पेहरे पे.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।