श्याम दरबार में करो फरियाद

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम दरबार में करो फरियाद,

सबकी सुनता है बाबा श्याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद....

बाबा तेरी महिमा की,

मैंने सुनी कहानी -2

जग में तेरे चर्चे है,

तुमसा नही है दानी,

सुनके आया हूं मैं,

बाबा श्याम तेरा नाम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद,

सबकी सुनता है बाबा श्याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद.....

तेरे दर पर जो आता,

खाली कभी नही जाता -2

मन की मुरादे वहाँ पाता,

दामन भर के ले जाता,

तुमने पूरे किए,

बाबा श्याम सबके काम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद,

सबकी सुनता है बाबा श्याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद.....

पापी से भी पापी को,

तुमने बाबा तार दिया -2

गज अजामिल गणिका का,

तुमने श्याम उद्धार किया,

कितने आते है,

बाबा श्याम तेरे धाम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद,

सबकी सुनता है बाबा श्याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद....

मीरा सी मस्ती देना,

प्रह्लाद सी देना शक्ति -2

हनुमत सी भक्ति देना,

‘टीकम’ करता है विनती,

लबो पे रहे तू,

बाबा श्याम आठो याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद,

सबकी सुनता है बाबा श्याम,

श्याम दरबार मे करो फरियाद......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।