जय जय राम जय श्री राम

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

श्री राम, श्री राम, श्री राम

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम

राम नाम के जपने से ही

राम नाम के जपने से ही

बन जाते सब बिगड़े काम

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम-2

मधु कैटभ दो दैत्यों को

मत्स्य रूप से मारा

वेदों का उद्धार किया

मगन हुआ जग सारा

सागर मंथन में प्रभु ने

कस्यप रूप बनाया

अपने पीठ मनदरा जल

पर्वत का भार उठाया

पृथवी की रक्षा के लिए

बाराह रूप में आये

हिरण्यकश्य को मार के

धरती जल के ऊपर लाये

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम-2

भक्त प्रल्हाद की रक्षा को

प्रभु ने नरसिंह अवतार लिया

अभिमानी अत्याचारी

हिरणाकश्यप को मार दिया

भूमि तीन पग मांग के बाली से

बामन रूप विराट किया

बलि के सर पे पग धर के

प्रभु ने उसका उद्धार किया

परशु राम अवतार प्रभु का

परशु राम अवतार प्रभु का

जगत प्रसिद्द कहाये

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम-2

त्रेता युग में प्रभु ने ही

श्री राम रूप में जन्म लिया

जनक सभा में शिव के धनुष को

तोड़ सिया से बयाह किया

जब द्वापर युग आएगा

अवतार कृष्ण का लेंगे प्रभु

संहार कंस का कर के

जग का संताप हरेंगे प्रभु

जब धर-घर हिंसा फैलेगी

प्रभु बुद्ध रूप में आयेंगे

बुद्धम सारनाम गच्छामि

धर्मो सरनम रक्षामि

मानव को प्रेम अहिंसा का

प्रभु पावन पाठ पढ़ाएंगे

होगा कल्कि अवतार प्रभु

का जब घोर कलयुग आये

धरती पे अधर्म की छाया

कहीं न रहने पाये

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम

राम नाम के जपने से ही

बन जाते सब बिगड़े काम

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम

जय जय राम जय श्री राम

दो अक्षर का प्यारा नाम-2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।