हे महावीर करो कल्याण

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मंगल मूर्ति राम दुलारे

आन पड़ा अब तेरे द्वारे

हे बजरंगबली हनुमान

हे महावीर करो कल्याण ॥-2

तीनो लोग तेरा उजियारा

दुखियों का तूने काज संवारा

तीनो लोग तेरा उजियारा

दुखियों का तूने काज संवारा

हे जग बंदन केसरी नंदन ॥-2

कष्ट हरो हे कृपा निधान ॥-2

मंगल मूर्ति राम दुलारे

आन पड़ा अब तेरे द्वारे

हे बजरंगबली हनुमान

हे महावीर करो कल्याण ॥-2

तेरे द्वारे जो भी आया

खाली नहीं कोई लौटाया

तेरे द्वारे जो भी आया

खाली नहीं कोई लौटाया

दुर्गम काज बनावन हारी ॥-2

मंगलमय दी जो वरदान ॥-2

मंगल मूर्ति राम दुलारे

आन पड़ा अब तेरे द्वारे

हे बजरंगबली हनुमान

हे महावीर करो कल्याण ॥-2

तेरा सुमिरन हनुमत वीरा

नासे रोग हरे सब पीरा

तेरा सुमिरन हनुमत वीरा

नासे रोग हरे सब पीरा

राम लखन सीता मन बसिया ॥-2

शरण पड़े का कीजै ध्यान ॥-2

मंगल मूर्ति राम दुलारे

आन पड़ा अब तेरे द्वारे

हे बजरंगबली हनुमान

हे महावीर करो कल्याण ॥-2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।