झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है,

सिया मेरी छोटी लली मेरी छोटी,

तुम हो बड़े बलवीर सिया मेरी छोटी है

झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है

जय माला लिए कब से है ठाड़ी,

दूखन लागों शरीर सिया मेरी छोटी है,

झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है

तुम तो हो राम जी अयोध्या के राजा,

और हम है जनक के गरीब सिया मेरी छोटी है,

झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है

लक्ष्मण ने भाभी की दुविधा पहचानी,

राम जी के चरणो में वो झुक गए है ज्ञानी,

सब कहे जय जय रघवीर,

प्रभु जी क्या जोड़ी है सिया मेरी छोटी है

झुक जइयो तनक रघुवीर,

सिया मेरी छोटी है सिया मेरी छोटी,

लली मेरी छोटी तुम हो बड़े बलवीर सिया मेरी छोटी है,

झुक जइयो तनक रघुवीर सिया मेरी छोटी है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।