मेरे बाबा के दर पे सारी दुनिया जाती है

पारंपरिक
अन्य भजन बाबा बालक नाथ भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाबा के दर पे सारी दुनिया जाती है,

दुनिया जाती है देखो शीश जुकाती है

मेरे बाबा के दर पे सारी दुनिया जाती है,

मेरे बाबा का धाम देखो बड़ा ही सुंदर लागे

बाबा तेरे धाम की महिमा बहुत ही सुंदर लागे,

पौनाहारी बाबा की गाथा दुनिया गाती है

दुनिया गाती है देखो दुनिया गाती है

मेरे बाबा के दर पे सारी दुनिया जाती है,

चिमटे की झंकार से बाबा कष्ट है सब मिट जाए,

भव सागर में डूबती नैया बाबा पार लगाये,

तेरी भगती में शक्ति दुनिया डोक लगाती है,

मेरे बाबा के दर पे सारी दुनिया जाती है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।