कर लो न बात साँवरे

- रवि शर्मा (श्रीगंगानगर)७०६२५३४५९०
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज:- जबसे देखा तुम्हें जाने क्या हो गया

रो रो कहता मैं तुमसे ये बात साँवरे

आके करलो न मुझसे दो बात साँवरे

तेरी यादों में हरपल मैं खोने लगा

इसी आस में दिन में भी सोने लगा

तेरे सपनो में आने की आस साँवरे

आके करलो न मुझसे ......

साथ रहता है अहसास होने लगा

तेरे ही ख्यालों में खोने लगा

है भरोसा ये देगा सौगात साँवरे

आके करलो न मुझसे ......

सच कहता हूं मन को तूँ मोहने लगा

रवि किरपा से तेरी संवरने लगा

पिता निकिता का तूँ ही ओर मात साँवरे

आके करलो न मुझसे ......

लेखक:- रवि शर्मा (श्रीगंगानगर)७०६२५३४५९०

गायिका:-निकिता अग्रवाल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।