चाहे लाख मुसीबत आए पर मुझको विश्वास है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चाहे लाख मुसीबत आए पर मुझको विश्वास है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है

चाहे लाख़ मुसीबत आये पर मुझको विश्वास है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है

एक भरोसा है मुझको श्याम ही साथ निभाएंगे,

अपने भक्तों के ऊपर बाबा प्यार लुटाएंगे,

करके देखो इनसे यारी हाथों में ले हाथ है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है

इनके एक इशारे से नैया मेरी चलती है,

इनकी रोटी के टुकड़ों पे सारी दुनियाँ पलती है,

आज फिकर ना कल हो मुझको मालिक मेरे साथ है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है,

सुरेश राजस्थानी तो सेवा तेरी पाया है,

सच कहता हूँ श्याम धणी यह सब तेरी माया है,

राम कुमार पर करना हरपल खुशियों की बरसात है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है,

चाहे लाख मुसीबत आए पर मुझको विश्वास है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है,

चाहे लाख़ मुसीबत आये,पर मुझको विश्वास है,

डर की क्या बात है बाबा जब साथ है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।