मस्ती बरसेगी दिन रात

पारंपरिक
हनुमान जी भजन खाटू श्याम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

घर में जिनके सांवरिये क कीर्तन होता है,

मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है।

घर में जिनके सांवरिये का कीर्तन होता है,

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

उस घर का हर प्राणी मन में फुला नहीं समाएं,

श्याम रंग जिस पे चढ़ जाए और रंग ना भाए,

श्याम से खेले होली जब जब फागण होता है,

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है।

श्याम का कीर्तन हो जिस घर में आते हैं बजरंगी,

धन दौलत की कमी रहे ना मिट जाए सब तंगी,

हरा भरा खुशियों से घर का आँगन होता है,

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

श्याम की ज्योत जले जिस घर में अला बला ना आए,

स्वस्थ रहे प्राणी उस घर में रोग दूर हो जाए,

दुखी रूपी सागर का पल में मंथन होता है,

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

दर्शन करने श्याम के प्रेमी दूर दूर से आते,

झूम झूम मस्ती में बोली भजन रसीले गाते,

उस घर में देखो मस्ती का आलम होता है,

रै मस्ती बरसेगी दिन रात वो घर पावन होता है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।