बाबा तीन बाण धारी बसे खाटू धाम में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे प्यारे श्याम खाटू वाले श्याम,

बाबा तीन बाण धारी बसे खाटू धाम में,

आधार है जीवन का श्याम तेरे नाम में,

पीपल के भेदे पत्ते तूने एक बाण से,

न्याय धरम का तुमने किया सम्मान रै,

भूल ना पाएं तेरी महिमा जहान,

कृष्णा के कहने से दिया शीश दान रै,

आधार है जीवन का श्याम तेरे नाम में।

बाबा तीन बाण धारी बसे खाटू धाम में,

आधार है जीवन का श्याम तेरे नाम में,

कृष्णा गोपाला ने दिया अपना नाम रै,

कलयुग में कहलाए देवा बाबा श्याम ये,

कामना पूरी होवे बस तेरे ध्यान,

हारे का सहारा खाटू वाला धाम रै,

आधार है जीवन का श्याम तेरे नाम में,

बाबा तीन बाण धारी बसे खाटू धाम में,

आधार है जीवन का श्याम तेरे नाम में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।