जाने वाले एक संदेसा सांवरे से कह देना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जाने वाले एक संदेसा सांवरे से कह देना

खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है

याद में तुम्हारी बाबा रोटा और बिलखता है

खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है

दुनिया भर के सारे प्रेमी तुमसे मिलनेज आते हैं

ऐसी क्या हुई हमसे हम समझ न पाते हैं

जब भी कोई खाटू जाता मेरा मन ललचता है

खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है

बेक़रार आँखें हैं ये दीदार पाने को

एक बार कह दो बाबा अपने धाम आने को

जी भर के देखूं तुमको मन मेरा मचलता है

खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है

सौंप दी तेरे चरणों में मैंने अपनी अर्ज़ी है

राजी रखो जैसे बाबा आगे तेरी मर्ज़ी है

हुक्म तेरा ही कुंदन का सांवरे सफलता है

खाटू आने को एक प्रेमी आपका तरसता है

जाने वाले एक संदेसा ............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।