ओ मेरे श्याम सारे जगा में है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ मेरे श्याम ओ मेरे श्याम

सारे जगा में है बाबा तेरा नाम

ओ मेरे श्याम...............

सुन तेरी महिमा मैं भी दौड़ा चला आया

देख कर द्वार तेरा मन हर्षाया

हो प्यारी छवि मैं निहारूं सुबह सहम

ओ मेरे श्याम................

शरण तेरी आया बाबा पलकें क्यों झुकाये

देख मेरी और नैना भर भर आये

तेरे चरणों में मिले आराम

ओ मेरे श्याम...................

कोई नहीं है मेरा तेरे बिन ओ सांवरे

तू ही रखवाला मेरा सारे जहाँ में

करता अर्ज़ी अंश तेरी आठों याम

ओ मेरे श्याम...................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।