रखलो श्याम सलोने हमको सेवादार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रखलो रखलो श्याम सलोने हमको सेवादार

सेवा में तेरी लगा रहेगा मेरा ये परिवार

श्याम मेरे श्याम

रखलो रखलो ...............

चाहूँ ना मैं महल दोमेहले न चाहूँ सारे जग की दौलत

तेरे सेवक की लाज रहे बस इतनी सी है बस अपनी चाहत

तेरे आगे सर को झुकाऊं ऐ मेरे सरकार

सेवा में तेरी लगा रहेगा मेरा ये परिवार

रखलो रखलो ...............

इस सेवक को सेवा देकर बाबा थोड़ा मान बढ़ा दो

तुम हो मेरे मालिक बाबा साड़ी दुनिया को बतला दो

तेरी राजा में राज़ी रहेंगे करेंगे ना तकरार

सेवा में तेरी लगा रहेगा मेरा ये परिवार

रखलो रखलो ...............

तेरे सेवक को तेरी कृपा से हर पल बाबा हँसते देखा

कैसी भी कोई कठिन घडी हो उसका काम न रुकते देखा

हम पे भी ऐ श्याम लुटा दो बस थोड़ा सा प्यार

सेवा में तेरी लगा रहेगा मेरा ये परिवार

रखलो रखलो ...............

जन्मो जनम की सेवा देकर दुःख संताप मिटा दो बाबा

रोमी है श्री श्याम का चाकर ऐसी छाप लगा दो बाबा

जन्म जन्म तक हम तो करेंगे तेरी जय जैकार

सेवा में तेरी लगा रहेगा मेरा ये परिवार

रखलो रखलो ...............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।